फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो पक्षों में चले चापड़ और डंडे, पांच घायल

Sun, 16 Nov 2025 02:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के हरिहरनगर में 10 नवंबर को मामूली विवाद पर दो पक्षों में चापड़ और डंडे चले। घटना में पांच लोग घायल हो गए। चिनहट पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 24 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


चिनहट के कमता निवासी अंकित अवस्थी के मुताबिक 10 नवंबर को रात 11 बजे वह घर पर थे। तभी उनके पास चाय का ठेला लगाने वाले रमजान की कॉल आई। उन्होंने भाई अजय अवस्थी और दोस्त हिमांशु मिश्रा से हरिहरनगर में मारपीट होने की बात बताई। आनन-फानन वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि ऑटो चालक नितिन साथी शैलेंद्र व 20 अज्ञात लोगों के साथ भाई और दोस्त को डंडों से पीट रहा था। आरोप है कि वह जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उन पर भी टूट पड़े। इनमें से एक अज्ञात ने नारियल काटने वाले चापड़ से अंकित के गले पर वार कर दिया। इससे वह बेसुध हो गए। पुलिस को सूचना देने पर आरोपियों ने उनकी चेन लूट ली और भाग निकले।

अस्पताल में भी आरोपियों ने किया हंगामा

अंकित जब होश में आए तो खुद को लोहिया अस्पताल में पाया। कुछ देर में आरोपी भी अस्पताल आ गए और पुलिस से शिकायत करने पर धमकी देने लगे। आरोपियों ने पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया। उधर, ऑटो चालक ने अंकित और अजय पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक अजय और चालक के बीच ऑटो में बैठने के लिए विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष चोटिल हैं। इलाज के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें