फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो पक्षाें में चले लाठी डंडे, ईट पत्थर, सात घायल

Sat, 22 Nov 2025 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के किलौनी गांव में बृहस्पतिवार रात दरवाजे को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए और ईंट-पत्थर फेंके। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिन्हें सिढ़पुरा चिकित्सालय से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव किलौनी में मुकुंदी लाल राठौर और वासुदेव शाक्य के बीच दरवाजे को लेकर विवाद चल रहा था। वासुदेव ने अपने मकान का एक दरवाजा गली की ओर खोल दिया है। इस बात पर मुकुंदी लाल आपत्ति कर रहे थे। कई दिनों से दोनों केइसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। बृहस्पतिवार रात को दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ जो तूल पकड़ गया। मुकुंदी लाल और वासुदेव के पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस विवाद में मुकुंदी लाल, उनका पुत्र विपिन कुमार, आशा देवी एवं राजेश घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से वासुदेव, सुशीला, पायल घायल हुए है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के घायलों को सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओं संदीप वर्मा ने बताया कि जांच-पड़ताल कर रही है। थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें