फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांड की टक्कर से दो सिपाही गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना थाना के दो सिपाही सोमवार रात उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब उनकी बाइक को अचानक सड़क पर आए सांड ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इंचाैली थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई। हादसे के बाद दोनों सिपाहियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की बस स्टैंड पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रोहित और बाजार चौकी पर तैनात सिपाही मोहित फैंटम ड्यूटी पर थे। सोमवार को ड्यूटी के दौरान उनकी बाइक को सांड ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों सिपाही मवाना थाने में तैनात हैं और सांड की टक्कर से घायल हुए हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें