फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले के अशोक विहार थाना पुलिस ने दिवाली की रात हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला और एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने का लॉकेट और एक जोड़ी चेन बरामद की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता निपुण नारूला ने बताया कि दिवाली की रात उनके घर से 10 सोने के सिक्के, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और नेकलेस समेत कई जेवर चोरी हो गए थे। घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका नूर बानो उर्फ रानी (36) घटना के बाद से गायब थी। पुलिस ने जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के जेवर उसने ज्वेलर हसन अली को बेच दिए थे। पुलिस ने हसन अली को भी गिरफ्तार कर लिया। नूर बानो का पति चोरी किए गए कुछ सोने के जेवर लेकर फरार है। उसकी तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें