फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

सेक्टर-62 व एडवंट टावर के पास हुए हादसे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सेक्टर-62 फुटओवर ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में एडवंट टावर के पास सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। दोनों मामलों में संबंधित कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मूलरूप से एटा के जीसुखपुर गांव की रहने वाली काजल राठौर ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पति कुंवर पाल सिंह नोएडा के शहदरा गांव में रहते थे और एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। दो दिन पहले दिल्ली की तरफ जाते अज्ञात वाहन ने कुंवर पाल को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं गाजियाबाद के भोपुरा की रहने वाली रुपाली पुरोहित के भाई राहुल 27 दिसंबर को दिल्ली की ओर जा रहा था। सेक्टर-62 फुटओवर ब्रिज के पास पवन महिंद्रा पिकअप वाहन खड़ा किए हुए था। राहुल की स्कूटी वाहन से टकरा गई थी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया था, जबकि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहुल को घायलावस्था में दिल्ली के लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें