फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। गांव शाहदरा में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पहले पक्ष के हातम भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उनका बेटा सागर भाटी दुकान से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के ही अर्जुन खारी, नितीन खारी, राहुल खारी और मनीष उर्फ कालू ने उसके सात गाली-गलौज और मारपीट की। इसमें सागर को चोटे आईं हैं। झगड़े के दौरान उसके कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के राहुल खारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह कार बैक कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर आ रहे सागर और वंस के मामूली बात को लेकर बहस हो गई। इस पर दोनों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। मौके पर पहुंचे मनीष खारी के सिर में चोटें आईं हैं। राहुल ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें