फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के दो पैरा एथलीट होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा। बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 8वीं ओपन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्तर प्रदेश के पैरा एथलीटों का बृहस्पतिवार को सम्मान किया जाएगा। गाजियाबाद में होने वाले इस आयोजन में गौतमबुद्ध नगर के दो पैरा खिलाड़ी सुवर्णा राज और गजेंद्रपाल भी शामिल हैं। कार्यक्रम में पैरा एथलीटों को किट भी वितरित की जाएंगी। दरअसल, आगामी एशियन पैरा गेम्स, जापान के आइची नागोया में 18 से 24 अक्तूबर 2026 तक होगी। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के आखिरी चयन ट्रायल बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 25 से 28 मई तक आयोजित होने वाली 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान होंगे।
उत्तर प्रदेश पैरा एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन और यूपी टीम के मैनेजर मोनू कुमार ने बताया कि सम्मान समारोह यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं बीएल एग्रो ग्रुप की ओर से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 48 पैरा एथलीट शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एथलीटों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

मोनू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले की सुवर्णा राज का चयन उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 17 से 21 मार्च तक आयोजित हुई 24वीं सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। उन्होंने प्रतियोगिता में एफ-54 कैटेगरी में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीते थे। वहीं, गजेंद्र पाल ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें