फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो लापता नाबालिग लड़कियों को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अपराध शाखा की मानव तस्करी विरोधी इकाई ने दो अलग-अलग मामलों में लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढकर उनके परिवारों को सुरक्षित सौंप दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और लगातार जांच के जरिए लड़कियों का पता लगाया।
विज्ञापन




अपराध शाखा उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि पहला मामला थाना उत्तम नगर का है, जहां 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने की शिकायत 8 सितंबर को दर्ज की गई थी। परिजनों ने बताया था कि वह 21 अगस्त से लापता थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जांच के आधार पर किशोरी को माता रूप रानी अस्पताल, उत्तम नगर के पास से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह पारिवारिक नाराजगी के चलते रिश्तेदार के पास चली गई थी। दूसरा मामला नरेला इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां 17 वर्षीय लड़की 29 सितंबर से लापता थी। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर लड़की को भिवाड़ी राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें