फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र में दो लुटेरों ने 6 दिन पूर्व एक बाइक सवार को लूट लिया था। बाइक सवार के पास से दो हजार रुपये की नकदी, मोबाइल एवं बाइक लूट ली थी। लुटेरों ने बाइक सवार से लिफ्ट लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटी हुई बाइक, तमंचा व अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि 6 दिन पूर्व जावेद निवासी मोहल्ला कुरैशी कासगंज से सहावर जा रहा था तभी रास्ते में दो व्यक्तियों ने बाइक सवार से सहावर जाने के लिए लिफ्ट ली और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बृहस्पतिवार की रात को सहावर कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने टीम के साथ लुटेरे नितिन यादव एवं हिमांशु निवासी यादव नगर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।
इन दोनों लुटेरों की गिरफ्तारी ग्राम गुड़गुड़ी के पास जाहरवीर बाबा के मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से लूटी हुई बाइक, 350 रुपये की नकदी, एक तमंचा, एक लोहे के पाइप का टुकड़ा भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लुटेरे नितिन पर अलीगढ़ के थाना गंगीरी एवं गांधी पार्क में पहले से सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें