फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: पंखिया गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, मर्चेंट नेवी के अधिकारी के यहां डाली थी डकैती

Mon, 15 Apr 2024 11:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पहले थाना बीटा-2 क्षेत्र में मर्चेंट नेवी के अधिकारी के यहां डकैती डालने वाले पंखिया गैंग के दो बदमाशों को पुलिस में सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से आभूषण से भरा एक बैग, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद हुआ है। दोनों बदमाशों पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस बीटा-2 थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान चुहरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर पुलिस को ऑटो में सवार कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए, जिनको रोकने के लिए कहा गया। पुलिस को देखकर संदिग्ध लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करके पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में जिला शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव नगला पंखिया निवासी गुड्डू और दिल्ली के खानपुर के जावर पार्क का निवासी बाबू शामिल है।

मुठभेड़ में गुड्डू घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिन में टेंपो चला कर अपराध करने के लिए स्थान को चिन्हित करते थे। रात को पेचकस, प्लास और अन्य उपकरणों से खिड़की जंगलों को तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाश पंखिया गैंग के सदस्य हैं। इन्होंने 2022 में मर्चेंट नेवी के अधिकारी के डकैती डाली थी और यह लोग जेल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें