फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंदिर में चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

पर्थला में नागेश्वर मंदिर से दान पात्र और स्टोर से सामान किया था चोरी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस के साथ मुठभेड़ में मंदिर से दानपात्र और स्टोर से सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, वहीं दूसरे को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस की टीम बुधवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जोडियक चौराहे पर जांच के दौरान बाइक सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए, उन्हें रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तब बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तब एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान बिहार के शिवहर निवासी कन्हैया के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, नकदी और बाइक बरामद हुई। उसके साथी को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया, उसकी पहचान सीतापुर जिले के बहादुर नगर गांव निवासी रोहित के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने 18 अगस्त की रात पर्थला खंजरपुर स्थित नागेश्वर मंदिर से दान-पात्र चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें