फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: उबर चालक से कार लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

Tue, 28 Jul 2026 12:27 AM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक- 1 कोतवाली पुलिस ने उबर कैब चालक से कार और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक- 1 कोतवाली पुलिस ने उबर कैब चालक से कार और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, चालक का मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार देर रात यमुना पुस्ता स्थित एएमआर के पीछे वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार वहां पहुंची। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद दोनों को मौके से दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान रमन शर्मा और अभिषेक सिंह के रूप में हुई। दोनों मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मूल निवासी हैं और फिलहाल दिल्ली तथा गुरुग्राम में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने उबर ऐप के माध्यम से दिल्ली से दनकौर जाने के लिए कैब बुक करने की बात स्वीकार की। यात्रा के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर चालक को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद पीड़ित चालक की शिकायत पर रविवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान की थी। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें