फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीकॉम पास युवक कर रहा था रकम दोगुना करने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बी कॉम पास युवक कर रहा था रकम दोगुना करने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

- कोतवाली फेज टू पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बीकॉम पास युवक अपने साथी के साथ रकम दो गुना करने के नाम पर ठगी कर रहा था। कोतवाली फेज टू पुलिस ने रकम दोगुना करने के नाम पर दुकानदार से 5.60 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मंगलवार को सेक्टर-81 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली फेज टू पुलिस ने रकम दो गुना करने के नाम पर ठगी करने वाले सलारपुर निवासी प्रकाश उर्फ सनी और दल्लूपुरा दिल्ली निवासी सत्तार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 51 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सरगना प्रकाश कुमार उर्फ सन्नी बीकॉम पास है। वह मुल रूप से बक्सर, बिहार का रहने वाला है। दोनों सलारपुर में किराये के कमरे में रहते हैं। सत्तार हाईस्कूल तक की पढ़ाई कर चुका है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी लोगों को धोखा देने के लिए पहले निशाना बनाते हैं। इसके बाद उससे नजदीकी बढ़ाते हैं। छोटी रकम को दो गुना कर वापस भी कर देते हैं। जब मोटी रकम मिलती है तब दोनों रकम लेकर भाग जाते हैं। इन दोनों आरोपियों ने सलारपुर में भी परचून दुकानदार पुरुषोत्तम कुमार से इसी तरह दोस्ती बढ़ाकर झांसा दिया था और 5.60 लाख की ठगी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें