फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेई प्रभावित गांव में मिले मलेरिया के दो मरीज

Wed, 24 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। विकासखंड क्षेत्र के जेई प्रभावित ग्राम बाकरनगर के मजरा शरीफपुर कसमंडा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने 120 मरीजों की जांच की। इनमें दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक विवेक शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी, बीसीपीएम मनोज वर्मा की टीम गांव पहुंची।
विशेष शिविर लगाकर मरीजों की जांच हुई। गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। अधीक्षक ने बताया कि 90 मरीजों की मलेरिया बुखार की जांच हुई, इनमें दो लोग मलेरिया संक्रमित मिले। इन्हें मौके पर ही दवाएं दी गई। उन्होंने बताया कि गांव के 102 घरों का डोर टू डोर सर्वे किया गया। ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। बता दें कि पांच दिन पहले गांव में एक किसान की जेई से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें