- ग्रेनो वेस्ट की 50 से अधिक सोसाइटियों में भी छठ घाट तैयार
- दो लाख से अधिक छठी व्रती सोसाइटियों में देंगी सूर्य देवता को अर्घ्य
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की 50 से अधिक सोसाइटियों में छठ पूजा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। दो लाख से अधिक व्रती महिलाएं सूर्य देवता को अर्घ्य देंगी। ग्रेनो वेस्ट में दो स्थानों पर घाट की व्यवस्था है। नेफोवा फाउंडेशन के छठ महोत्सव में गायक धीरज कांत ने प्रस्तुति दी।
पार्क एवेन्यू सोसाइटी के मोहित गौतम ने बताया कि सोसाइटी में पूरी व्यवस्थाएं हो गई है। ऐस एस्पायर एओए के अध्यक्ष हरिशंकर नायर ने बताया कि सोसाइटी में 300 से अधिक महिलाएं पूजा करेंगी। पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। ऐस सिटी एओए के उपाध्यक्ष वरुण मल्हन ने बताया कि सोसाइटी के बाहर घाट तैयार किया है।
संस्कृति विहार सोसाइटी के एओए अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि स्विमिंग पूल में घाट तैयार हुआ है। इसके साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सोसाइटी में होंगे। ऐस डिविनो के एओए पदाधिकारियों ने बताया कि घाट के पार्क गड़ियों को रोका जाएगा। कासा ग्रीन्स एक सोसाइटी के सचिव महेश यादव ने बताया कि छठ के लिए बड़े-बड़े टप की व्यवस्था की जाती है। रक्षा एडेसा सोसाइटी में स्विमिंग पूल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
इनके अलावा गौड़ सौंदर्यम सोसायटी, 11 एवेन्यू, 12 एवेन्यू, जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी, एसकेए मेट्रो विले, पैरामाउंट गोल्फ, पंचशील ग्रीन एक, गैलेक्सी रॉयल, गैलेक्सी वेगा, व्हाइट ऑर्किड सोसायटी, महागुन मंत्रा-एक, दो और महागुन माईवुड्स सहित कई सोसाइटियों में भी छठ पूजा का आयोजन होगा।