फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 33 अंडरपास में बारिश का पानी भरने के कारण लगा जाम।
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन

नोएडा। बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार को थामकर रख दिया। कहीं जमकर बारिश हुई तो कहीं हल्की बूंदाबांदी होकर रह गई। जहां बारिश हुई वहां यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। एलिवेटेड रोड पर दो किलोमीटर लंबा जाम लोगों को झेलना पड़ा। बारिश में अंडरपास लबालब हो गए। देर शाम तक लोग परेशानी झेलते रहे। मानसून से निपटने के जो दावे प्राधिकरण ने किए थे, वे धराशायी हो गए।
दोपहर करीब तीन बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि, सोमवार को हुई बारिश ने पूरे नोएडा को नहीं भिगाया। जहां बादल मेहरबान रहे वहां जलभराव से आफत बढ़ गई। सेक्टर-60 में यूफ्लेक्स कंपनी के सामने जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हो गई। देखते ही देखते एलिवेटेड रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर गलत तरीके से बनाया गया यू-टर्न भी जाम का सबब बना रहा। लोग देर शाम तक परेशानी झेलते रहे। मेट्रो अस्पताल चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल खराब हो गया, जिससे यहां भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। सेक्टर-63 में रॉयल इनफील्ड एजेंसी चौराहे पर जलभराव की वजह से लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
मॉडल टाउन अंडरपास के ऊपर ऑटो वालों की मनमानी जाम का सबब बनी रही। सेक्टर-63 से मामूरा तक वाहन रेंगते रहे। दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर सड़क बाधित कर डिवाइडर बनाने का काम किया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या बढ़ती देख ट्रैफिक पुलिस ने पीक टाइम में काम रुकवा दिया। हालांकि, इसके बाद भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिली। सेक्टर-71 चौराहे पर डायवर्जन ने परेशान किया।
अंडरपास बन गया तालाब, वाहन फंसे
एलिवेटेड रोड के नीचे एनटीपीसी चौराहे पर करोड़ों रुपया खर्च कर अंडरपास का निर्माण प्राधिकरण ने कराया था, लेकिन इसको बनवाने वाले अधिकारी जल निकासी के इंतजाम करना ही भूल गए। सोमवार को बारिश के बाद यह तालाब में तब्दील हो गया। कई वाहन जलभराव में फंसकर बंद हो गए। लोगों ने वापस जाना ही उचित समझा। अंडरपास जलमग्न होने की वजह से एनटीपीसी चौराहे पर जबरदस्त जाम का सामना लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रैफिक कंट्रोल रूम को जानकारी नहीं
जाम से पूरा शहर जूझता रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को इसकी कोई जानकारी ही नहीं थी। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि शहर में लगे जाम की उन्हें सूचना नहीं है। अधिकांश चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिखाई ही नहीं दिए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर से लेकर सीओ ट्रैफिक तक को फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें