फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना व पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चालक और परिचालक की मौत हो गई। दोनों हादसों में आरोपी चालक के खिलाफ दनकौर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा शुक्रवार सुबह दनकौर क्षेत्र में दादूपुर गांव के नजदीक हुआ। स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दो कैंटरों में भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर में सवार परिचालक मोहम्मद आमिर (24) निवासी तावडू़ हरियाणा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक कैंटर समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायल को कैंटर से बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कैंटर में हरियाणा से एक कंपनी का सामान भरकर मेरठ भेजा जा रहा था। कैंटर के मालिक बिजेंद्र निवासी ग्रेटर नोएडा में कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
दूसरा हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के नजदीक हुआ। खराब खड़े एक कैंटर में पीछे से तेज गति में आ रहे दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में खराब खड़े टैंकर के चालक असलम (23) निवासी अलवर की मौत हो गई। असलम फिरोजाबाद से कंपनी का सामान भरकर यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा आ रहा था। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो रहा था। तभी लोगों ने उसे दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें