पुन्हाना/नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेवात में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों के मौत हो गई, 161 नए संक्रमित मिले। नूंह में 56, इंडरी में 4, तावडू में 41, पुन्हाना में 25, नगीना में 8 और फिरोजपुर झिरका में 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 170 लोग स्वस्थ भी हुए।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 237 है। जिले में अभी 2079 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4691 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4373 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 98394 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 76825 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 21569 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 253451 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 245765 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।