नूंह/पुन्हाना। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को नूंह के सीएचसी में ‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ अभियान के तहत कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर पूरे देश में ‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहार के नेतृत्व में कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई गई है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मानूवास ने बताया कि संगठन और ‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ अभियान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार तहसील स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं। साथ ही हेल्प डेस्क पर कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का जिम्मा भी कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए हेल्प डेस्क पर एंबुलेंस का हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध होगा। हेल्प डेस्क के संचालन के लिए प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री राजेंद्र संधू की नियुक्ति की गई है।