फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर के बाहर गंदा डायपर रखने पर मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली की वारदात, एक युवक पर चापड़ से वार करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंडावली में गंदा डायपर घर के बाहर रखने पर दो परिवार भिड़ गए। आरोप है कि एक परिवार ने मीट काटने वाले चापड़ से पड़ोसी पर हमला कर दिया। वहीं, दूसरे परिवार ने भी डंडे से हमला किया। दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से नकुल (44) को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों परिवारों के खिलाफ मारपीट, हमला व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। घटना के वायरल वीडियो में एक आरोपी चापड़ से हमला करते दिख रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नकुल परिवार के साथ बी-ब्लॉक, मंडावली में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। यहीं नीरज कुमार का भी परिवार रहता है। आरोप है कि नीरज की पत्नी बच्चे का गंदा डायपर रोज सीढि़यों पर रख देती है। कुत्ते-बिल्ली इसे फैला देते हैं। नकुल समेत बाकी पड़ोसियों ने कई बार इसका विरोध किया था। शनिवार को दोनों परिवारों में झगड़ा व मारपीट हुआ था, लेकिन दोनों ने थाने में समझौता कर लिया। इस बीच सोमवार सुबह एक बार फिर डायपर की गंदगी फैली हुई थी। इसका नकुल ने नीरज का दरवाजा खटखटाकर विरोध जताया। इस बात पर दोबारा दोनों परिवार भिड़ गए। आरोप है कि नीरज ने नकुल पर चापड़ से हमला कर दिया। वहीं, नीरज ने नकुल के परिवार पर डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। बवाल के बाद नकुल को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। उसके सिर, कंधे और हाथ में चोट लगी है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें