फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के आरोप में एमटेक डिग्री धारक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनशे की लत ने बनाया चोर, इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री पूरी कर चुका है एक आरोपी
विज्ञापन

I

I
I
Iराह चलते लोगों के साथ छीना-झपटी करने वाले दो युवकों को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी कर चुका है। दोनों युवकों से छीने गए तीन मोबाइल और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 11 सितंबर को रायपुर क्षेत्र में महिला का पर्स छीना था। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। 12 सितंबर को जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को फ्लाईओवर बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अमनदीप उर्फ नानू निवासी डोभाल चौक और कुणाल चौहान निवासी ओएफडी स्टेट थाना रायपुर बताया है। कुणाल चौहान एमटेक की पढ़ाई पूरी कर चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि कॉलेज के समय उसे नशे की लत लग गई थी। जब उसे घर से पैसे मिलने बंद हो गए तो उसने चोरी करना शुरू कर दिया। एसएसपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन फोन और नकदी समेत घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद की गई है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें