हिसार। घग्गर ड्रेन से पानी के बहाव को रोकते ग्रामीण। स्रोत वीडियो ग्रैब
फोटो एचएसआर 48
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। कैमरी के पास रविवार शाम घग्गर ड्रेन एक बार फिर से टूट गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस दुरुस्त किया जा सका। इससे पहले यह ड्रेन करीब 10 बार अलग-अलग जगह टूट चुका है। इस ड्रेन के टूटने से हजारों एकड़ में फसलें डूब गईं हैं, वहीं इससे सटी आबादी में भी जलभराव हो गया। कई गांवों में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टाक ने बताया कि शाम करीब 4 बजे कैमरी के पास घग्गर ड्रेन के तटबंध पर रखे गए मिट्टी के कट्टे पानी के तेज बहाव के कारण हट गए। इस कारण से ड्रेन का पानी बाहर आने लगा। गनीमत रही कि कुछ दूरी पर हिसार-राजगढ़ रेलवे लाइन पर मजदूर तैनात थे। उनकी मदद से ड्रेन के तटबंध को ठीक करने का काम शुरू किया गया। करीब 2 घंटे में दोबारा से मिट्टी के कट्टे रखकर ड्रेन से पानी का बहाव बंद कर दिया।