फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन चुराने वाले नाबालिग समेत दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले की आरकेपुरम पुलिस ने मौज मस्ती के लिए वाहन चुराने वाले नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरोजनी नगर निवासी सिद्धार्थ के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह और उसका 17 वर्षीय नाबालिग दोस्त शराब का आदी है। दोनों मौज मस्ती करने के लिए वाहन चुराते थे। पेट्रोल खत्म होने पर वाहन सड़क किनारे छोड़ कर दूसरा वाहन चुरा लेते थे। दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि नौ व 25 अगस्त को भीकाजी कामा प्लेस इलाके से बाइक चोरी की दो शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दो संदिग्धों को अफ्रीका एवेन्यू रोड पर चोरी की बाइक पर जाते देखा गया। लेकिन उनका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था। आगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों का चेहरा स्पष्ट नजर आया। इस आधार पर दोनों को पकड़ लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें