फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीडा सिटी में बच्चों के लिए बनेंगे 100-100 बेड के दो अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों पर होने का अंदेशा है। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-18 व 20 में 100-100 बेड के दो निजी अस्पताल बनाने के लिए योजना निकाली है। इसमें अब तक तीन आवेदन आ चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई है। 10 माह में अस्पताल बनाने वालों को जमीन देने में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर ने जिले के स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। सरकारी हो या निजी, हर जगह मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। समय से इलाज न मिल पाने से कई ने दम तोड़ दिया। तीसरी लहर और भयावह होने की आशंका जाहिर की जा रही है। बच्चों के लिए फिलहाल जिले में बहुत कम स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। इसे देखते हुए यीडा ने दो अस्पतालों के लिए भूखंड योजना निकाली है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 10 माह में अस्पताल बनाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मेडिकल डिवाइस पार्क पर केंद्र से फैसले का इंतजार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश का पहला डिवाइस पार्क बनाने के लिए सरकार ने यीडा सिटी का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के पास भेजा था। छह माह से अधिक वक्त बीत चुके हैं, लेकिन फैसला नहीं हो सका। सरकार के निर्देश पर यीडा ने सेक्टर-28 में 250 एकड़ एरिया में इसे बनाने का प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा। वहां से केंद्र सरकार को भेज दिया है, लेकिन केंद्र से अब भी अनुमति मिलने का इंतजार है। मेडिकल डिवाइस पार्क में देसी-विदेशी कंपनियों को जमीन आवंटित होगी। उनसे करीब 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश और 35 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। पार्क को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से भी 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें