फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग करने का भी आरोप

Wed, 15 Oct 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
व्यासपुर में दो गुटों की मारपीट के दौरान क्षतिग्रस्त कार व बुलेट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। स्कूल व काॅलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के दो गुटों में मंगलवार दोपहर जमकर लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं हमले में एक कार चालक ने दूसरे गुट के बाइक सवार के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। हमले में एक युवक घायल हो गया। कार चढ़ने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दौरान कार के शीशे भी तोड़े गए। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि एक गुट के लोगों ने हवाई फायरिंग भी किए। इस बारे में एसएचओ व्यासपुर का कहना है कि फायरिंग का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दोनों गुटों के लोगों को थाने में बुलाया गया है। बताया गया कि मंगलवार दोपहर बाद एक गुट के सदस्य छछरौली रोड स्थित गणपति कांवेंट स्कूल के सामने खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दूसरे गुट के सदस्यों का उनसे सामना हो गया। दाेनों ने एक दूसरे के सदस्यों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इन गुटों को तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। जिसमें एक लड़के की बाजू टूट गई थी। उसी रंजिश के चलते हमला किया गया। एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें