फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तावडू सोहना रोड पर चोरी के डंपर को लेकर दो गुटों में टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीआईए टीम का बड़ा खुलासा, दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। बीते बुधवार को तावडू शहर में सोहना रोड पर बेकाबू स्कॉर्पियो से जुड़े मामले में तावडू सीआईए टीम ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला पंजाब पुलिस की घेराबंदी तोड़कर किसी एक बदमाश के फरार होने का नहीं, बल्कि चोरीशुदा डंपर हाइवा की खरीद-फरोख्त को लेकर दो आपराधिक गुटों के बीच हुए गंभीर टकराव का है।

पुलिस के अनुसार 14 जनवरी की रात सीआईए तावडू को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव पीपाका पाटुका प्याऊ रोड पर दो पार्टियां अवैध हथियारों के साथ आमने-सामने हैं और चोरी के डंपर को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रही हैं। एक पक्ष में जुनैद उर्फ जुन्ना निवासी खड़खड़ी थाना सदर तावडू, ईरशाद उर्फ नईया निवासी नई थाना बिछौर हाल निवासी खड़खड़ी व उनके 7-8 अन्य साथी शामिल थे। वहीं दूसरे पक्ष में ईशाक निवासी बडेलाकी थाना रोजका मेव, आबिद, गुब्बर, सहजाद निवासी भूतलाका जिला नूंह सहित 7-8 अन्य लोग शामिल बताए गए। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हथियारों सहित फरार हो गए, लेकिन अपनी स्कॉर्पियो, थार, वेन्यू कार और चोरीशुदा डंपर मौके पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन

-

फायरिंग के सबूत मिले :
सीआईए टीम और सदर थाना पुलिस ने मौके से चोरीशुदा डंपर नंबर के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो महिंद्रा थार और हुंडई वेन्यू कार को कब्जे में लिया। जांच के दौरान वेन्यू कार से खाली कारतूस बरामद हुआ, जिससे हवाई फायरिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यही काली स्कॉर्पियो दिन में तावडू शहर के सोहना रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में तेज रफ्तार व लापरवाही से दौड़ी थी, जिसमें कई मोटरसाइकिलें चपेट में आ गई थीं और एक व्यक्ति घायल हुआ था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन


वर्जन

दस नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध सदर थाना तावडू में मुकदमा दर्ज हुआ है। चोरी के डंपर सहित चार वाहन बरामद किए हैं। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।
अभिमन्यु लोहान, डीएसपी तावड़ू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें