फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3700 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में दो को अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
3700 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में दो को अग्रिम जमानत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा की एब्लेज इंफो सॉल्यूशंस कंपनी के 3700 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को एडिशनल सेशन जज-2 इंद्रप्रीत सिंह जोश ने आरोपी लव कुश और अभिनव भारद्वाज को अग्रिम जमानत दे दी। दोनों ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे।
अभिनय ने कोर्ट में कहा कि वह संबंधित कंपनी में काम नहीं करते थे। उन्होंने धोखाधड़ी नहीं की है। अभिनय का नाम कंपनी मालिक अनुभव मित्तल और सुनील मित्तल ने बयानों में लिया था। उसे कंपनी में प्रमोटर बताया गया था। वह स्वयं इस कंपनी में पैसा लगाकर फंसा है। एडिशनल सेशन जज-2 ने तथ्यों के आधार पर दोनों को अग्रिम जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर लाइक पर क्लिक करने का दिया था प्रलोभन
एब्लेज कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल व अन्य लोगों को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने 2017 में इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। कंपनी की ओर से लोगों को एक वेबसाइट पर जाकर लाइक पर क्लिक करने के बदले पैसे देने का झांसा दिया जा था। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने कंपनी में निवेश कर दिया था। कुछ दिनों तक कंपनी ने रुपये दिए, लेकिन बाद में लोगों को रुपये मिलने बंद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें