फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : प्राधिकरण ने दो एजेंसियों को किया ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई : प्राधिकरण ने दो एजेंसियों को किया ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने दो एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। एक एजेंसी पर फर्जी बैंक गारंटी जमा करने का आरोप है, जबकि दूसरी एजेंसी ने तय समय बीतने के बावजूद लापरवाही बरतते हुए काम शुरू नहीं किया है। प्राधिकरण ने इनकी जमानत राशि भी जब्त कर ली है।
30 करोड़ के फर्जी बैंक गारंटी का पत्र लगाया
वर्क सर्किल-10 के अंतर्गत सेक्टर-145 में सड़क बनाने का काम आरएसएम इंफ्रा को दिया गया था। काम लेने के दौरान एजेंसी को पूरे काम के 40 प्रतिशत राशि की बैंक गारंटी देनी होती है। यह काम 23 करोड़ रुपये का था। उक्त एजेंसी ने 30 करोड़ की बैंक गारंटी का पत्र जमा किया। बाद में जब जांच की गई तो बैंक ओर से बताया गया कि यह पत्र फर्जी है। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंपी। जांच में मामला सही पाया गया और उक्त एजेंसी को काली सूची में डाल दिया गया। अधिकारियों की मानें तो उक्त एजेंसी ने प्राधिकरण में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र भी जमा किया है। अधिकारियों का कहना है कि उक्त एजेंसी की 47 लाख रुपये की जमानत राशि जब्त कर ली है। वहीं, अन्य कार्यों की जमानत राशि भी जब्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का काम शुरू नहीं करने पर की कार्रवाई
वर्क सर्किल-9 के अंतर्गत सेक्टर-127 के बख्तावरपुर पार्क के पास 24 मीटर चौड़ी सड़क के काम के लिए एनके बिल्डर्स एंड कंस्ट्रक्शन को ठेका मिला था। इसकी लागत करीब 54 लाख रुपये थी। अनुबंध के मुताबिक काम 31 जुलाई 2018 को शुरू कर और इसी साल 27 नवंबर तक पूरा करना था। लेकिन, एजेंसी ने काम ही शुरू नहीं किया। इस बाबत प्राधिकरण की ओर से कारण बताओ नोटिस और अंतिम नोटिस दिया गया। बावजूद इसके एजेंसी और उसके ठेकेदार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने एजेंसी की 1.27 लाख रुपये की जमानत राशि और 5 लाख की परफॉरमेंस गारंटी की राशि जब्त करते हुए एजेंसी को काली सूची में डाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें