फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक रुकवा दो दोस्तों का अपहरण किया, एक को कुएं में लटकाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यू जनता कॉलोनी से बाइक पर बैठाकर ले गए पांच आरोपी
विज्ञापन

- पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके से दो युवकों को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर अरावली की पहाड़ी में ले जाया गया। आरोपियों ने यहां एक युवक को खंडहर हो चुके कुएं में उल्टा लटकाकर पीटा। आरोप है कि लूटपाट करने के साथ ही युवक के कपड़े उतरवाकर पीटा गया और कुकर्म करने की धमकी देते हुए मारपीट की वीडियो भी बना ली गई। आरोपियों के नाम हर्ष, हैरी, हिमांशु, साहिल बताए गए। जबकि एक आरोपी को पीड़ित नहीं जानता था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में न्यू जनता कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि 19 सितंबर की दोपहर लगभग चार बजे वो अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। तभी तीन बाइक पर सवार होकर पांच युवक आए और इनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया और गुरुग्राम रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास अरावली पहाड़ी के जंगल में ले गए। पीड़ित युवक के अनुसार आरोपियों ने युवक व उसके दोस्त को बांध दिया। साथ ही युवक के कपड़े उतारकर लात-घूसों व बेल्ट से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान वो बेहोश हो गया था। कुछ देर बाद होश आया तो आरोपियों ने जबरन शराब पिलाई और धमकी देकर मोबाइल का पासवर्ड पूछा। फिर यूपीआई के जरिये आरोपियों ने कुछ खाने-पीने का सामान भी खरीदा। पीड़ित के अनुसार उसकी जेब से 5 हजार रुपये भी छीन लिए गए। आरोपियों ने कुकर्म करने की धमकी दी और मारपीट कर वीडियो भी मोबाइल से बनाया। काफी देर के बाद आरोपियों ने उसे वहां से जाने दिया। युवक ने घर पहुंचकर शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें