फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार सवार दो दोस्तों को गोली मारी, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक नगर की वारदात, बाइक सवार हमलावर के साथ दो लड़कियां भी थीं
विज्ञापन

बाइक बरामद, सीसीटीवी के जरिये पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर में शनिवार तड़के स्कोर्पियो सवार दो दोस्तों को गोली मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिग्विजय उर्फ साजन (25) और विकास उर्फ विक्की (30) को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से बुलेट बरामद हुई है। बुलेट सवार हमलावर के साथ दो लड़कियां भी थीं। सीसीटीवी के जरिये पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। रंजिश आदि दृष्टिकोणों से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, साजन और विक्की परिवार के साथ ख्याला के निलोठी गांव में रहते हैं। दोनों का लोन, फाइनेंस और प्रॉपर्टी का कारोबार है। तड़के दोनों तीन अन्य दोस्तों के साथ काले रंग की स्कोर्पियो में निकले थे। जैसे ही इनकी गाड़ी तिलक नगर मार्केट, गोलचक्कर के पास पहुंची तो बाइक सवार युवक व लड़कियों ने उन्हें रोक लिया। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों पर गोली चला दी। साजन की गर्दन और जांघ जबकि विक्की के कंधे में गोली लगी। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, दोनों बयान देने की हालत में नहीं है। तबीयत में सुधार होने के बाद दोनों के बयान लिए जाएंगे। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तड़के पीड़ित कहां जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें