फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली के करंट से झुलसे दो दोस्त, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले के बड़कली चौक पर बिजली का करंट लगने से दो दोस्त बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नलहड़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई। मूलथान गांव, थाना नगीना निवासी वाहिद पुत्र मुबीन और उसका दोस्त साहबान पुत्र सलीम बड़कली चौक स्थित एक कार रिपेयरिंग की दुकान पर मौजूद थे। बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे दोनों किसी काम से दुकान के पीछे गए थे। इसी दौरान वे वहां पड़े बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहिद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। साहबान गंभीर रूप से झुलस गया था। मृतक वाहिद 12वीं कक्षा का छात्र था, जबकि घायल साहबान 10वीं कक्षा में पढ़ता है। नगीना थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार यह मामला एक दुर्घटना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें