फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं से ठगी करने वाले दो ढोंगी गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीपोखरी पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत डोईवाला के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र लड़वाकोट, हल्द्वाडी में पति और पुत्र की मौत का डर दिखाकर महिलाओं से ठगी करने वाले दो ढोंगी को गिरफ्तार किया है। ढोंगियों ने महिलाओं को आपदा का खौफ दिखाकर ठगी को अंजाम दिया था।



बीते शुक्रवार को लडवाकोट, हल्दवाडी निवासी प्रदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। प्रदीप ने पुलिस को बताया था कि बीते 10 सितंबर को दो अज्ञात ढोंगी बाबाओं ने उनकी चाची व दादी के साथ ठगी कर 3500 रुपये व कान की बालियां ले ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार को ठगी की घटना में शामिल दोनों आरोपियों कहनूर और गोपी निवासी भीमनगर, जिला होशियारपुर, पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 2100 रुपये नकद, एक जोड़ी कान की बालियां बरामद की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महिला ने उन्हें अपने पति के बीमार होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने महिला को पति व पुत्र की दैवीय प्रकोप से तीन दिन में मौत होने का डर दिखाकर ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें