फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सफाई कार्य में बाधा, धमकी और अभद्रता के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 12:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन चल रहे सफाई कार्य को बाधित करने, सफाई कर्मियों से अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। दोनों प्राथमिकी अलग-अलग शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर दर्ज किए गए हैं। जिनमें आरोप है कि नामजद और कुछ अज्ञात लोगों ने सफाई कर्मचारियों का काम रुकवा दिया, उनके उपकरण छीन लिए और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 

विज्ञापन


पहला प्राथमिकी खासपुर गांव निवासी लोकेश कुमार शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई है। एन्टोनी वेस्ट हैंडलिंग कंपनी के अधीन सफाईकर्मी ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन सफाई कार्य करने वाली एजेंसी के माध्यम से सेक्टर पी-3 क्षेत्र में सफाई कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रवीर जंघारा निवासी बेगाबाद जेवर तथा उसके साथ मौजूद कुछ अज्ञात सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य को जबरन रुकवा दिया। 

आरोपियों ने सफाई कर्मचारियों से झाड़ू, फावड़े समेत अन्य उपकरण छीन लिए, अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी कि यदि दोबारा सफाई कार्य किया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस तरह की हरकतों से प्राधिकरण की छवि धूमिल हो रही है तथा उनके कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। 
विज्ञापन


इसी प्रकरण में दूसरा प्राथमिकी साकीपुर निवासी हेमराज शर्मा की तहरीर पर दर्ज हुआ है। उनके अनुसार वह पी-3 में काम क रहे थे। आरोपी राकेश निवासी अजपुर गढ़ी और कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य रुकवा दिया। आरोपियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, सफाई उपकरण छीन लिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि आगे काम किया गया तो गंभीर परिणाम होंगे। इस तरह की घटनाओं से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कर्मचारियों में भय का माहौल है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें