फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन पानी के लिए तरसे... 60 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तो मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विरासत गलियारा : तुर्कमानपुर में पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। तुर्कमानपुर क्षेत्र में 60 घंटे बाद पेयजल आपूर्ति बहाल होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को विरासत गलियारे में चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते मोहल्ले के सैकड़ों घरों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जलकल विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया लेकिन गहरी खोदाई और जटिल तकनीकी कार्य के कारण मरम्मत में दो दिन लग गए। बुधवार को सुबह आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अकरम ने बताया कि दो दिनों तक बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। नगर निगम की ओर से भेजा गया टैंकर पर्याप्त नहीं था। सुबह उठते ही पानी न मिलने से पूरा दिन अस्त-व्यस्त हो जाता था। दुकानदार तनवीर ने बताया कि दुकान पर पानी की जरूरत लगातार रहती है। दूसरे मोहल्ले से पानी भरकर लाना पड़ा। पीने के लिए जार खरीदना पड़े। बुधवार सुबह सप्लाई शुरू होने के बाद कामकाज सामान्य हुआ है। नगर निगम को ऐसी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। पानी की आपूर्ति चालू होने से क्षेत्र में सामान्य स्थिति लौट आई है लेकिन स्थानीय लोग भविष्य में ठोस और समयबद्ध समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जलकल जीएम रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात में ही पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई थी। बुधवार सुबह से आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें