फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेला उद्घाटन के दो दिन शेष, तैयारी अभी अधूरी

विज्ञापन
मेला स्थल के रेतीले रस्ते स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। एक से पांच नवंबर तक चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी तेज हो गई हैं। मंगलवार को कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसएसपी सहित दर्जनों अधिकारियों के साथ मेला स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और सभी तैयारियां को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से मखदूमपुर घाट से गांव तक आने व जाने के लिए दो मार्ग बनाए गए हैं। इन पर एक ओर से श्रद्धालु जाएंगे और दूसरी ओर से वापस आएंगे। ताकि गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। मेला स्थल पर वाहनों की अधिक भीड़ होने के कारण कमिश्नर के निर्देश पर मेला स्थल पर दो पार्किंग बनाई जाएंगी। उद्घाटन से पूर्व मखदूमपुर गांव से स्नान घाट तक के रास्ते में प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले को लेकर जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने मेला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव मिले। हालांकि मेला उद्घाटन के अब दो दिन शेष रह गए हैं परंतु मेला स्थल पर अभी आधी से अधिक तैयारी अधूरी नजर आ रही है। मेला स्थल तक जाने वाले रास्तों पर धूल उड़ रही है। प्रकाश व्यवस्था भी अभी सुचारू नहीं की गई है। मेला स्थल पर दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें