फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ आज से

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  बृज मोहन भार्गव। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में पहली बार दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ होने जा रहा है। महाकुंभ में देशभर से ज्योतिषी तीर्थ से संबंधित विषयों पर अपना व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन

श्री वैदिक ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन भार्गव व श्री जगन्नाथ ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि 25 व 26 अक्तूबर को योग भवन ब्रह्मसरोवर पर तीर्थ पूजन के साथ आरंभ होगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सह आयोजन से कार्यक्रम होगा।
आयोजन में धर्मगुरु प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉ. एचएस रावत दिल्ली, एस्ट्रो मां प्रमिला गुप्ता कोटा राजस्थान, दैवज्ञ रिभु कांत गोस्वामी (लाल किताब विशेषज्ञ) दिल्ली, कृपा राम उपाध्याय तंत्र विशेषज्ञ भोपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, चंडीगढ़ सहित पूरे देश से विद्वान ज्योतिषी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डॉ. बृजमोहन भार्गव ने बताया कि ज्योतिष महाकुंभ में पूर्व समय के कुरुक्षेत्र के विद्वान ज्योतिष एवं कर्मकांड और संस्कृत व्याकरण के मर्मज्ञ सर्व स्व. अन्नत राम शास्त्री, स्व. प्यारेलाल व्याकरण आचार्य, स्व. मुन्ना लाल मास्टर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं शिक्षाविद्, स्व. जय प्रकाश आश्री की पुण्य स्मृति में स्मृति चिह्न भी प्रदान किए जाएंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी शामिल होंगे। 25 अक्तूबर को कार्यक्रम का प्रथम सत्र 10 बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। कार्यक्रम को छह चरणों में बांटा गया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।  बृज मोहन भार्गव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें