फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एआई और जेनेटिक्स से बच्चों की बीमारियों की जल्द पहचान पर होगा मंथन, कल से बाल रोग विशेषज्ञों का सम्मेलन

Fri, 30 Oct 2026 07:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-27 स्थित होटल में 31 अक्टूबर से बाल रोग विशेषज्ञों का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन होगा। इसमें 150 से 200 डॉक्टर एआई, जेनेटिक्स, बच्चों में आनुवंशिक बीमारियों की पहचान और आधुनिक उपचार तकनीकों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-27 स्थित होटल में 31 अक्टूबर से एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एओपी), नोएडा-गौतमबुद्ध नगर का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 150 से 200 बाल रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस वर्ष सम्मेलन की थीम एआई, जेनेटिक्स और संवेदनशील चिकित्सा पर आधारित रखी गई है।

विज्ञापन


सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के चिकित्सा और शोध में उपयोग, बच्चों में आनुवंशिक बीमारियों की शुरुआती पहचान और आधुनिक जांच तकनीकों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इसमें जीन पैनल, एक्सोम एवं जीनोम सीक्वेंसिंग, जेनेटिक काउंसलिंग और स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी के उपचार में हुई प्रगति पर भी जानकारी दी जाएगी।

सम्मेलन में युवा डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों को शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चाइल्ड पीजीआई, जीआईएमएस, शारदा मेडिकल यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न संस्थानों के पीजी रेजिडेंट्स ने शोध पत्र भेजे हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन शोध प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


एओपी अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह और सचिव डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को नई तकनीकों से परिचित कराने के साथ युवा डॉक्टरों में शोध और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। इसमें डॉ. केएन अग्रवाल और डॉ. मेहरबान सिंह ऑरेशन भी आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें