ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अल्फा-1 स्थित दीक्षा स्कूल में सर्वोदय ममता फाउंडेशन की ओर से आज कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आओ मिलकर करें एक अच्छा कार्य थीम पर होने वाले कार्यक्रम में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को कपड़े बांटे जाएंगे। इसके लिए संस्था ने नए और पुराने कपड़े एकत्र किए हैं।