फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मांगी मनौती तो दो बेटियों को हुई संतान की प्राप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। वंशगोपाल तीर्थ की महत्ता सुनकर कुछ साल पहले यहां आईं पूनम की दो बेटियों को संतान सुख प्राप्त हुआ तो उनकी आस्था और बढ़ गई। वह हर बार यहां आती हैं और माथा टेकती हैं।मोहल्ला आलम सराय की पूनम ने तीर्थ श्री वंशगोपाल पर पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। पूनम ने तीर्थ पर मांगी मनौती के पूर्ण होने पर आस्था और बढ़ जाने की बात कही। पूनम का कहना रहा कि इसी तीर्थ पर बेटियों को संतान होने की मनौती मांगी थी, जो पूरी हो गई। बोलीं, जब भी मैं तीर्थ पर आती हूं तो पूजा अर्चना करके यहां से वापस घर जाने का भी मन नहीं करता। पूनम ने बताया कि बेटी सनम को शादी के तीन साल और काजल को शादी के दो साल तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पूनम तीर्थ श्री वंशगोपाल पर आने लगी और पूजा अर्चना करते हुए बेटियों को संतान की प्राप्ति के लिए मनौती मांगी। पूनम ने कहा कि ऐसी महिमा हुई कि दोनों बेटियों को संतान की प्राप्ति हो गई। बेटियों ने बेटियों को ही जन्म दिया। पूनम ने कहा कि इसके बाद से इस तीर्थ के प्रति आस्था और श्रद्धा भी बढ़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें