फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे दो मासूम

विज्ञापन
लिफ्ट में फसे बच्चे को निकालते मेंटीनेंस कर्मचारी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर एक की लिफ्ट में शनिवार की शाम दो भाई करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। आरोप है कि एक सप्ताह से लिफ्ट में कुछ खराबी लग रही थी। कई बार शिकायत की, लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


सुमिल जलोटा ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर नंबर एक की 20वीं मंजिल पर रहते हैं। सुमिल जलोटा ने बताया कि उसके बेटे अतीक्ष (7) और शुभय (4) की सोसाइटी में शाम पांच बजे से क्रिकेट कोचिंग होती है।

रोजमर्रा की तरह शनिवार की शाम दोनों बच्चे घरेलू सहायिका के साथ नीचे जा रहे थे। जैसे ही 20वीं मंजिल से लिफ्ट में नीचे चले तो बिजली चली गई। एक मिनट बाद ही बिजली आ गई, लेकिन उसके बाद लिफ्ट नहीं खुली। शोर मचने पर आसपास के लोग व बच्चों की मां मौके पर पहुंची और मेंटेनेंस टीम को सूचना दी।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब 15 मिनट बाद मेंटेनेंस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट बाद बच्चे लिफ्ट से बाहर निकले। इस दौरान बच्चे काफी डर गए और रोने लगे। सुमिल जलोटा ने शिकायत कर मेंटेनेंस टीम से लिफ्ट को ठीक कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें