फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 27 Jun 2026 01:42 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दो कारों की आमने-सामने की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को थाना दनकौर क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दुर्घटना नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर 13वें किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई। हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल तीनों लोगों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर मार्ग को जल्द ही खाली करा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें