फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में पकड़े गए दो अभ्यर्थी

विज्ञापन
एसएएम इंटर कॉलेज में पीईटी के दौरान अपने  ज्वैलरी उतारकर देती महिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। दो दिवसीय प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में जनपद में दो अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। इनमें एक अभ्यर्थी परीक्षा के पहले दिन रेनबो स्कूल में पकड़ा गया था, जबकि दूसरा अभ्यर्थी रविवार को मुन्नालाल कॉलेज में पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है। देर रात तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मामले की जांच में लगे रहे।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल में पहली पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की जा रही थी। कक्ष नंबर-19 में अभ्यर्थी मेरठ के गांव सकौती निवासी जीते प्रधान पुत्र विजयपाल सिंह भी परीक्षा दे रहा था। बायोमैट्रिक जांच में एजेंसी के कर्मचारी नितिन कुमार ने पाया कि जीते प्रधान नाम से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी का नाम गुरनाम सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी सकौती मेरठ है।
विज्ञापन

यानी जीते प्रधान और गुरनाम सिंह के पिता का नाम और पता एक समान पाए गए, लेकिन दस्तावेजों की जांच में अभ्यर्थी की दो जन्मतिथि मिली। एक दो मई 1995 और दूसरी 21 जनवरी 1996। जांच में पता चला है कि उसने फर्जी तरीके से जन्मतिथि और नाम बदलवाकर परीक्षा के लिए आवेदन किया और परीक्षा में शामिल हुआ। इससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मुरारी लाल ने रामपुर मनिहारान थाने में अभ्यर्थी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
उधर, रविवार को मुन्नालाल कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा में बुलंदशहर के ग्राम याकूबपुर धतूरी निवासी प्रदीप शर्मा को पकड़ा गया। वह भी नाम और उम्र बदलकर परीक्षा दे रहा था। अधिकारियों के अनुसार 2023 में वह अभिषेक के नाम से परीक्षा दे चुका है उसके खिलाफ भी मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

नोडल एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि मुन्नालाल कॉलेज में परीक्षा देते हुए एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। वह भी अपना नाम बदलकर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें