फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो डिपो से गौड़ सिटी होकर गाजियाबाद तक चलेंगी दो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में प्राधिकरण का अस्थायी कार्यालय शुरू होने के बाद इसे बस सेवा से जोड़ने की पहल की गई है। इसके लिए ग्रेनो डिपो के अधिकारियों ने रूट का सर्वे बृहस्पतिवार को करा लिया है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, सुबह व शाम के समय ग्रेनो डिपो से गाजियाबाद के लिए बस सेवा सोमवार से शुरू होगी। इससे ग्रेनो वेस्ट व गौड़ सिटी के लोगों को काफी सहूलियत होगी। पहली बस सुबह 8 बजे व शाम 6 बजे ग्रेटर नोएडा बस डिपो से गाजियाबाद के लिए चलेगी जो रास्ते में परीचौक, सूरजपुर, यामाहा कट, बिसरख, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज, गौड़ सिटी, विजय नगर, लाल कुआं होकर गाजियाबाद तक जाएगी। गाजियाबाद से सुबह 7 बजे व शाम 6 बजे ग्रेटर नोएडा के लिए इसी रास्ते से दो बसें चलेंगी।
ग्रेनो डिपो से यह होगा किराया
परीचौक 12 रुपये
कलक्ट्रेट 20 रुपये
सूरजपुर 22 रुपये
बिसरख 32 रुपये
गौड सिटी 36 रुपये
तिगरी 39 रुपये
विजयनगर 40 रुपये
लालकुआं 44 रुपये
गाजियाबाद 54 रुपये
-
ग्रेनो डिपो से गाजियाबाद के बीच सोमवार से बस सेवा वाया बिसरख-गौड़ सिटी होकर शुरू होगी। दो बसों का संचालन सुबह व शाम होगा। इससे गाजियाबाद के लिए लोगों को सीधी बस सेवा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लव कुमार सिंह, एआरएम ग्रेनो डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें