फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व साझेदार ने प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर 40 लाख फिरौती वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र की एल्डिगो ग्रीन सोसाइटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर को पूर्व साझेदार ने साथियों के साथ मिलकर कार में अगवा कर लिया। आरोपी चार घंटे तक पिस्टल के दम पर उसे शहर की सड़कों पर घुमाकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगते रहे और न देने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने विरोध पर मारपीट भी की। पीड़ित ने बचने के लिए एक साथी को कॉल कर आरोपी के घर भेजकर 40 लाख रुपये पत्नी को सौंपे तो आरोपी रात डेढ़ बजे विप्रो गोलचक्कर के पास उसे फेंककर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने पूर्व साझेदार, उसकी पत्नी, मामा व अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रंगदारी, जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एल्डिगो ग्रीन सोसाइटी निवासी प्रापर्टी डीलर सचिन शर्मा ने आरोप लगाया है कि विकास गर्ग उसका साझेदार था, लेकिन गलत गतिविधियों के कारण दोनों अलग हो गए। बुधवार शाम छह बजे व रात साढ़े नौ बजे विकास ने उसे फोन किया और सोसाइटी के नीचे बुलाया। आरोपी व उसके दो साथी कार में बैठे थे। आरोपियों ने सचिन की कनपटी पर पिस्टल तानकर अगवा कर लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर एक करोड़ का बंदोबस्त करने के लिए कहा।
इस पर सचिन ने साथ काम करने वाले रिंकू को कॉल कर रुपये का इंतजाम करने के लिए बोला। आरोपी पीड़ित को दादरी के कठहेरा रोड पर ले गए। यहां विकास के मामा राजू ने कार में सवार दो अज्ञात बदमाशों को नोटों का पैकेट दिया। वहीं, रिंकू नेे 40 लाख रुपये लेकर विकास के घर एल्डिगो सोसाइटी में पत्नी पूजा गर्ग को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने शेष 60 लाख रुपये तीन दिन के अंदर देने की धमकी देकर विप्रो गोलचक्कर के पास सचिन को छोड़ दिया।
विज्ञापन

साथी ने रुपये देते समय मोबाइल से बनाया वीडियो
जब रिंकू रुपये देने के लिए विकास के घर गया था तो उसकी पत्नी को रुपये देते समय रिंकू ने मोबाइल से तीन-चार वीडियो बना लिए। इसमें पूजा 500-2000 के नोटों की गड्डियां गिनती दिखाई दे रही है। यह वीडियो भी सचिन ने साक्ष्य के रुप में पुलिस को दिए हैं।
वारदात को पेचीदा बना रहे ये सवाल
- आरोपी ने फिरौती की रकम पत्नी को क्यों दिलाई और इतनी आसानी से वीडियो कैसे बना लिया गया।
- अगर लेनदेन को लेकर ही विवाद है तो आरोपी पक्ष कहां है, उनके मकान पर ताला क्यों लटका है और मोबाइल भी बंद हैं।
- पुलिस का कहना है कि जिन लोगों से रुपये लेकर फिरौती देने की बात की गई, वह पूरी तरह पुष्ट नहीं हुई है।
- पीड़ित को रात डेढ़ बजे छोड़ा गया। पुलिस को सूचना सुबह दी गई।
- पीड़ित और पुलिस दोनों ने साझेदारी के दौरान का बकाया होने की बात स्वीकार की है।
- पीड़ित का कहना है कि विकास कार में कुछ नहीं बोला और साथी धमकाते व मारपीट करते रहे।
- पीड़ित का कहना है कि उसे चार घंटे में तीन कार में बदला गया और घटना में 15 हथियारबंद शामिल थे।
शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों साझेदार रहे हैं। इस कारण मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप सही हैं तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी, ग्रेनो जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें