फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन के विवाद में दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, एक आरोपी रियलिटी शो के एक प्रतिभागी का है दोस्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें दोनों घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि देव की शिकायत पर श्यामवीर, राजीव उर्फ नंदू, लकी, राजीव और प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों में से एक टीवी रियलिटी शो के प्रतिभागी का दोस्त बताया जा रहा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


लखनावली गांव में देव नागर अपने भाई तेजन नागर के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को दोनों भाई घर पर थे। आरोप है कि गांव के श्यामवीर ने अपने भाई, बेटे व अन्य के साथ घर में घुसकर देव और तेजन पर हमला कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से पीड़ित को मारते दिख रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल देव और तेजन का इलाज कराने के बाद मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे का चल रहा विवाद
आरोप है कि हथियार की बट से सिर पर हमला किया गया। दोनों पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने एक किसान से जमीन खरीदी थी। प्राइम लोकेशन पर कब्जा लेने को लेकर दोनों के बीच विवाद था। नंदू एक टीवी रियलिटी शो के प्रतिभागी का दोस्त बताया जा रहा है। एसीपी बीएस वीर कुमार का कहना है कि आरोपी श्यामवीर समेत दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें