फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक से कुचल कर दो सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में दोनों भाइयों को कुचलने वाली ट्रक। संवाद
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के धमौर नसीबसराय बाजार में बृहस्पतिवार को ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी रंजीत यादव की बेटी कुमारी श्रेयांसी इमामपुर बाजार में किराये के कमरे में रहकर एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती हैं। शाम लगभग साढ़े सात बजे श्रेयांसी के सगे भाई प्रियांशू (19) और आयुष यादव (11) घर से खाद्यान्न व अन्य सामान लेकर बाइक से पहुंचाने आ रहे थे। दोनों धमौर नसीबसराय में पहुंचे थे, तभी सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना कि तहरीर श्रेयांसी ने थाने में दी है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें