जेवर-टप्पल मार्ग पर रविवार रात गोपालगढ़ गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक हर्ष (20) और सचिन (22) दोनों जेवर के मोहल्ला बुंदेलखंड के निवासी थे।
जेवर-टप्पल मार्ग पर रविवार रात गोपालगढ़ गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक हर्ष (20) और सचिन (22) दोनों जेवर के मोहल्ला बुंदेलखंड के निवासी थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हर्ष और सचिन की मौत की खबर से उनके परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।
घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं और पूरे मोहल्ले का माहौल गमगीन है। जेवर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।