फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के ध्यानार्थ : डिवाइडर से टकराए बाइक सवार दो युवक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-63 के पास हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक सोमवार सुबह एनएच-9 पर डिवाइडर से टकरा गए, इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वेब सिटी गाजियाबाद निवासी पवन जाटव व खोड़ा कॉलोनी निवासी सुनील सोमवार सुबह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। दोनों सेक्टर-63 के पास टोयटा कार शोरूम के सामने से गुजर रहे थे, तभी बाइक अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें पवन व सुनील दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें