-पानी की कमी, पाइपलाइन लीकेज, लिफ्ट और बिजली बैकअप की मांग की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर 22-डी स्थित दो बीएचके फ्लैटों में अधूरे काम और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर निवासियों ने नाराजगी जताई है। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी त्रिपाठी ने समस्याओं को लेकर 21 जनवरी 2026 को दी शिकायत में अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की थी।
त्रिपाठी के अनुसार, शिकायत के जवाब में बताया गया कि भवनों के कंप्लीशन सर्टिफिकेट से संबंधित मामला नियोजन विभाग का है। इस पर निवासियों का कहना है कि नियोजन विभाग भी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है, ऐसे में स्पष्ट जवाब और कार्रवाई होनी चाहिए। निवासियों के अनुसार, भवनों की रेलिंग पेंट और कॉमन एरिया की पुताई अब तक नहीं हुई है। कई फ्लैटों में सीलन, पाइपलाइन लीकेज और पानी की कमी की समस्या है। इसके अलावा लिफ्ट और बिजली बैकअप की व्यवस्था की भी मांग की गई।