फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 16.87 ग्राम स्मैक समेत दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचते वारिस और आजाद नाम के दो युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेत में बने एक कोठरी को अपना अड्डा बनाकर युवाओं को नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई महेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि नंगला अहसानपुर गांव निवासी वारिस और आजाद गांव सराय के पास एक कच्चे रास्ते पर बनी कोठरी में स्मैक बेच रहा है। बताया गया कि दोनों सुबह से ही वहां बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और मित्ररौल के पास से घेराबंदी करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कोठरे के पास से वारिस और आजाद को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद रंग की पल्सर बाइक भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल नशे की सप्लाई में किया जा रहा था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से कुल 16.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें